{"_id":"56f6c6434f1c1bf52cf14d6f","slug":"bullion-traders-sold-bananas-against-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बेचे केले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बेचे केले
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का आंदोलन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारियों की हड़ताल लगातार जारी है। शनिवार को व्यापारियों ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए ठेले पर केले बेचे। वहीं एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की।
सराफा कारोबारी दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर के सराफा कारोबारियों की मांग को अनसुना कर रही है। यह सरकार की तानाशाही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लाखों कारोबारी एवं कारीगर हड़ताल पर हैं, जिनकी सुध न प्रधानमंत्री को है और न वित्तमंत्री को। यह सरकार कारोबारियों के विरोध में फैसले ले रही है, जिससे कारोबार प्रभावित होंगे। सराफा कारोबारियों का आंदोलन एक्साइज ड्यूटी वापस न लेने तक जारी रहेगा। सराफा कारोबारी जितेंद्र सिंह जीतू ने भी एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई जाती तब तक कारोबारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। देश का व्यापारी सरकार को झुकाकर ही दम लेगा। इस दौरान राजवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र माहेश्वरी, मनोज गहलोत, राहुल बिड़ला, सत्यप्रकाश गहलौत सहित तमाम अन्य कारोबारी मौजूद रहे।