फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   buddh vihaaron mein goonje shaaky muni ke sandesh

बुद्ध विहारों में गूंजे शाक्य मुनि के संदेश

Wed, 10 May 2017 11:25 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 10 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
buddh vihaaron mein goonje shaaky muni ke sandesh
बुद्ध पूर्णिमा पर ‌न‌िकाली गई शोभायात्रा - फोटो : amar ujala
 बुद्ध पूर्णिमा पर नगर में बुधवार को फिजा में बुद्धं शरणं गच्छामि की गूंज रही। सुबह शहर में जहां प्रभातफेरी निकाली गई, वहीं शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं बुद्ध विहारों में शाक्य मुनि के संदेश गूंजते रहे।  
विज्ञापन

शहर में बौद्ध महासभा द्वारा अंबेडकर नगर पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। प्रभातफेरी अंबेडकर नगर से कचहरी, गांधी मार्केट, घंटाघर, ठंडी सड़क, जीटी रोड होती हुई नगला केवल स्थित बुद्ध विहार पहुंची।जहां संतों ने सभी से भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। शाम को अंबेडकर नगर एके विद्यालय से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो जीटी रोड स्थित डा. श्याम सिंंह शाक्य फाउंडेशन ट्रस्ट पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर विधायक पटियाली डा. ममतेश शाक्य, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य, मेधाव्रत शास्त्री, अखिलेश दिनकर, राजवीर सिंह पूर्व मंत्री, आरबी वर्मा, उमाशंकर, सुरेश चंद्र, विद्याराम भारती, लाल सिंह मौर्य, डा. श्याम सिंह शाक्य, हाकिम सिंह शाक्य, योगेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनुयाइयों ने किया स्वागत
बुद्ध पूर्ण्मा के मौके पर निकाली गई प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। गांधी मार्केट में राशन डीलर एसोसिएशन ने कैंप लगाया। वहीं मेधाव्रत शास्त्री ने प्याऊ लगवाया। बुद्ध विहार में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed