{"_id":"d53cbab5d98a85039c44dd60508ac0db","slug":"btc-student-s-death-colleagues-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी छात्र की मौत, साथियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी छात्र की मौत, साथियों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड पर घिरौरा के समीप बुधवार सुबह एक दुग्ध वाहन की चपेट मेें आकर बीटीसी छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे बीटीसी स्कूल के छात्र पोस्टमार्टम हाउस से कर्मचारी के साथ मारपीट कर जबरन शव उठा ले गए और घटनास्थल के पास सड़क पर शव रख हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। छात्र मृतक के परिवारीजनाेें को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। तीन घंटे तक हंगामे, जाम के बाद एडीएम प्रशासन और सीओ सिटी ने जाम खुलवाकर शव दोबारा पीएम के लिए भेजा। तब यातायात सुचारु हुआ।
कासगंज की दुर्गा कालोनी निवासी दीपक घिरौरी गांव के समीप कॉलेज से बीटीसी कर रहा है। गुरुवार सुबह दीपक बाइक से कॉलेज जा रहा था। घरौरा के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दुग्ध वाहन की चपेट में आ गया, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल दौड़ी, लेकिन छात्र ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। दीपक की मौत से गुस्साए लामबंद बीटीसी छात्र पीएम हाउस पहुंचे और कर्मचारी से मारपीट कर शव जबरन उठा ले गए। छात्रों ने शव घिरौरी में कासगंज रोड पर रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पलिस ने कई बार जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन छात्र लगातार तीन घंटे जाम लगाए खड़े रहे। इसके बाद सीओ एडीएम प्रशासन और सिटी अजीजुल हक ने छात्रों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। जाम के कारण कासगंज रोड पर चार से पंाच किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई।
हंगामा करने वाले छात्र मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। छात्रों का तर्क था कि बीटीसी कोर्स करने वाले मृतक छात्र की सरकारी नौकरी लगना तय थी। बीटीसी छात्र की अचानक मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।