{"_id":"dc82bbc172ed2feee34dd2d0544572c9","slug":"bsa-demands-sought-by-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने मांगी शिक्षकों की मांगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने मांगी शिक्षकों की मांगे
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 07 Aug 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में चलाया जा रहा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया। बीएसए दीवान सिंह यादव ने शिक्षकों से वार्ता करके उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। बीएसए के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने खुशियां मनाते हुए उनका आभार जताया।
गौरतलब कि तीन अगस्त से शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षकों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक पदों पर पदोन्नति हेतु विकल्पों के लेने की तिथि शीघ्र घोषित करने का भरोसा दिया। जनवरी माह में पदोन्नति शिक्षकों का पदोन्नति वेतनमान निर्धारण हेतु सेवा पुस्तिकाएं तत्काल पूर्ण कर वित्त एवं लेखाधिकारी को तीन दिन में भेजे जाने का निर्देश दिया। लेखा अधिकारी से वार्ता कर एरियर भुगतान इसी माह कराए जाने का भरोसा दिया। प्रशिक्षु शिक्षकों के मानदेय के बिलों का शीघ्र भुगतान कराए जाने निर्णय लिया। शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों से प्राप्त सत्यापनों को समय समय पर प्राप्त होते ही सूचना पट पर चस्पा किए जाने पर निर्णय लिया गया। बीएसए ने शिक्षकों के वेतन बिल समय से प्रस्तुत न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं बिल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी भरोसा दिया। अध्यक्ष शुभनेश यादव ने शिक्षकों की मांगे माने जाने पर बीएसए का आभार जताया।
इस दौरान महामंत्री खूबेंद्र लोधी, दिलीप यादव, मंजू सोलंकी, इंद्र कुमार, राजेश यादव, अनारसिंह, अंकित पुंढीर, गजेंद्र प्रताप, राजपाल सिंह, राकेश राजपूत, प्रज्ञा अग्रवाल, राधा प्यारी, मुनेश राजपूत, वरूण चौहान आदि शिक्षक नेता व शिक्षक मौजूद रहे।