{"_id":"664217b9f406cc91020ac270","slug":"brother-sister-in-law-beaten-up-over-partition-dispute-etah-news-c-163-1-eta1001-116817-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंटवारे के विवाद में भैया-भाभी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंटवारे के विवाद में भैया-भाभी को पीटा
Mon, 13 May 2024 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 May 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव बिजौरी में 4 भाइयों ने मिलकर बंटवारे को लेकर भैया-भाभी को जमकर पीटा। घायल लालाराम व उनकी पत्नी रूपवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रूपवती ने बताया कि रविवार को घर के बंटवारे को लेकर बात हुई। जिसके तहत हमें जो कमरा हिस्से में मिला था। उसको खाली कराने के लिए हमने अन्य भाइयों जगदीश, प्रेमसिंह, दीपक व वीरपाल से कहा तो उन्होंने कमरा खाली कर दिया। हम उसमें ताला लगा रहे थे, तभी यह लोग गालीगलौज करने लगे। जिसका मेरे पति लालाराम ने विरोध किया। तो यह सब लोग लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से हमको पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर गांव के लोेगों ने हमको बचाया। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद