फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law who was going to a wedding procession was shot and injured by Saal

Etah News: भतीजे की बरात में जा रहे चाचा को सालों ने गोली मारकर किया घायल

Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law who was going to a wedding procession was shot and injured by Saal
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार की देर रात भतीजे की बरात में जा रहे चाचा को उसके सालों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल का अपनी पत्नी से पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के नगला सुंदर निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि छोटा भाई पंकज अपने भतीजे संजीव की बरात में जा रहा था। मंगलवार की देर रात जैसे ही वह बाइक लेकर बंथल नहर पुल पर पहुंचा, तभी दो बाइक पर सवार 6 लोगों ने उसको घेर लिया। इसके बाद गालियां देते हुए पीटने लगे। विरोध किया तो तमंचा निकालकर पंकज के हाथ व सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पंकज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पंकज की नगला बेल में सुसराल है और पिछले लगभग एक वर्ष से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पंकज के साले प्रदीप, अवनीश, विजय, अजय निवासीगण नगला बेल थाना पिलुआ, सचिन निवासी नगला ब्रह्मपुर व धर्मेंद्र निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ ने घेर कर पंकज को गोली मारी और फरार हो गए। भतीजे संजीव की बरात गांव नगला सुंदर से मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कोयला बहादुरपुर जा रही थी। सुखवीर ने बताया कि पंकज की पत्नी घर पर आना नहीं चाहती। इसी को लेकर यह लोग अक्सर विवाद करते रहते हैं। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल से 315 बोर के कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। रात को ही आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। सभी फरार हैं, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed