फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law riding a scooter dies after being hit by a vehicle, brother-in-law injured

Etah News: वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार जीजा की मौत, साला घायल

Sun, 27 Apr 2025 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a scooter dies after being hit by a vehicle, brother-in-law injured
एटा। शहर के निधौली कलां मार्ग पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दिव्यांग जीजा की मौत हो गई। पीछे बैठा 11 वर्षीय साला घायल हो गया। इसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के शृंगार नगर निवासी नितिन वर्मा ने बताया कि चाचा ज्ञान सिंह (42) दिव्यांग थे। बांस मंडी में बाबा बलवीर सिंह की दुकान पर बैठते थे। प्रतिदिन की तरह रविवार रात अपनी तीन पहिया की स्कूटी पर रिश्तेदारी के साले 11 वर्षीय सुमित को बैठाकर घर आ रहे थे। निधौली कलां मार्ग पर सिंधी कॉलोनी के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने ज्ञान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुमित का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed