फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law raped woman for five months by intimidating her; husband and mother-in-law forced an abortion

Etah News: पांच माह तक जेठ ने डराकर किया दुष्कर्म, पति-सास ने कराया गर्भपात

Sun, 20 Sep 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped woman for five months by intimidating her; husband and mother-in-law forced an abortion
एटा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने जेठ पर करीब पांच माह तक डराने-धमकाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पति और सास पर उसकी बिना मर्जी के गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने थाना अलीगंज में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। आरोप है कि इसी दौरान जेठ ने उसे डरा-धमकाकर करीब पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास ने उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात करा दिया। जेठ पर अश्लील टिप्पणियां करने और आपत्तिजनक तरीके से छूने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विरोध करने पर जेठ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा जान से मारने की नीयत से गले में रस्सी का फंदा डालकर जान लेने का प्रयास करने का भी आरोप है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed