{"_id":"68aef7b91f046ab5860e4b03","slug":"brother-in-law-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-fight-between-sister-in-law-and-sister-in-law-etah-news-c-163-1-eta1001-138152-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: देवरानी-जेठानी के लड़ाई में देवर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: देवरानी-जेठानी के लड़ाई में देवर ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 27 Aug 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। गृह क्लेश से परेशान होकर एक युवक ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के अनुसार मृतक की पत्नी और भाभी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया।
थाना बागवाला के गांव ईशेपुर निवासी रजनीश कुमार (32) ने गांव के बाहर खेत पर खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी बागवाला कपिल कुमार नैन ने बताया कि युवक के परिजन ने फिलहाल किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। मंगलवार की देर रात घर पर मृतक की पत्नी और भाभी के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी।
इसी बात से आहत होकर रजनीश बुधवार की सुबह जब घर से खेत की ओर शौच क्रिया करने गया तो वहीं पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई और तलाशते हुए खेतों की ओर पहुंचे। यहां एक पेड़ पर रजनीश फंदे से लटक रहा था। यह देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और फंदा काटकर रजनीश को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।