{"_id":"64eb895d6de77548060e7027","slug":"bronze-statue-of-maharana-pratap-will-be-installed-etah-news-c-163-1-eta1001-4458-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रेलवे पुल के ऊपर स्थापित की जाएगी महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रेलवे पुल के ऊपर स्थापित की जाएगी महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा
Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जीटी रोड स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें महाराणा प्रताप की भव्य कांस्य प्रतिमा जीटी रोड रेलवे पुल के ऊपर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं का आमंत्रित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू ने बताया कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा तैयार हो चुकी है। जिसके लिए जीटी रोड स्थित रेलवे पुल के ऊपर भूमि पूजन भी किया जा चुका है। जल्द ही प्रतिमा के लिए चबूतरे का निर्माण पूरा हो जाएगा। फिर सौंदर्यीकरण कराकर विजय दशमी के पावन पर्व पर प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।
युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि जनपद में बैठक आयोजित कर समारोह को एतहासिक रूप दिया जाएगा। साहस की प्रतिमूर्ति वीर शिरोमणि की प्रतिमा लगना एटा के लिए सौभाग्य की बात है। लोक गायक बसंत पतझड़, उमेश चौहान, रामपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, कैलाश पुंढीर आदि लोग मौजूद रहे।