फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brick-laden tractor-trolley overturns into a ditch; people have a narrow escape

Etah News: ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 02 Oct 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor-trolley overturns into a ditch; people have a narrow escape
जैथरा में चिलौली भट्ठे के पास पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
जैथरा। चिलौली भट्ठे के पास गुरुवार देर शाम क्षमता से अधिक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के दौरान गनीमत रही कि फुटपाथ पर कोई पैदल यात्री नहीं था। ट्रैक्टर चालक समेत ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब आठ हजार ईंटें लदी थीं। ट्रैक्टर जैथरा की ओर आ रहा था। चिलौली भट्ठे के पास किसी बस को साइड देने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के कच्चे किनारे पर उतार दिया। अधिक भार होने के कारण पहियों के नीचे की जमीन धंस गई। इससे ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों सड़क किनारे खाई में पलट गए।
विज्ञापन


हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं सड़क किनारे कोई पैदल यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक ईंटें लदी होने के कारण कच्चे किनारे की मिट्टी भार सहन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed