{"_id":"6612ceeb8b3735af340c251a","slug":"brainstorming-on-20-programs-in-bjp-meeting-etah-news-c-163-1-sagr1016-115196-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाजपा की बैठक में 20 कार्यक्रमों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाजपा की बैठक में 20 कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
Sun, 07 Apr 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को बैठक की गई। जिसमें 20 कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कमेटी को आगामी दिनों में सभी बूथों पर 20 कार्यों का क्रियान्वन करना है। इनमें मुख्य रूप से पन्ना प्रमुख से संबंधित कार्य, घर घर जनसंपर्क, मोर्चों की बैठक, बाइक रैली, लाभार्थी संपर्क आदि किए जाएंगे। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने जिला पदाधिकारियों के साथ नामांकन से संबंधित, नुक्कड़ सभा, रैली के संबंध में विस्तार से बताया। पदाधिकारियों से उनके सुझाव मांगे। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने भी विचार रखे।