फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Boyfriend commits suicide after girlfriend death

UP: 'मेरे सामने गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दम, पापा-भैया साॅरी...', अब दो हिस्सों में मिली युवक की लाश, मच गई चीत्कार

Tue, 11 Mar 2025 09:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Mar 2025 09:22 PM IST
सार

प्रेमिका की माैत के बाद से युवक दुख में था। नासिक से घर लाैट रहा था, लेकिन रास्ते में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। रेलवे पटरी पर उसका शव मिला। जांच पड़ताल के दाैरान शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवक के मोबाइल से सुसाइड नोट मिला।
 

विज्ञापन
Boyfriend commits suicide after girlfriend death
पुलिस जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुखद घटना के तहत प्रेमिका की हादसे में मौत के 27 दिन बाद प्रेमी युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसके मोबाइल फोन से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जान देने की पूरी वजह लिखी है।
विज्ञापन


 

जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुन्हैरा स्थित रेल लाइन पर एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना सोमवार देर शाम पुलिस को दी गई। ट्रेन से कटकर शव दो हिस्सों में बंट गया था। पुलिस ने पहचान के लिए उसके पास कागज आदि समान की तलाशी ली। मोबाइल का लॉक खुलने पर पूरी जानकारी हासिल हो गई। साथ ही सुसाइड नोट के फोटो भी मोबाइल की गैलरी में मिले। युवक की पहचान सतेंद्र उर्फ भोला (25) निवासी नगला बिस्सी थाना सकरौली के रूप में हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने बताया कि सतेंद्र नासिक में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। सोमवार को वहां से आ रहा था, लेकिन घर पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने हम लोगों को सूचना दी कि उसका शव रेल लाइन पर मिला है। सीओ जलेसर नीतिश गर्ग ने बताया कि युवक का शव रेल लाइन पर मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या का मामला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

किसी को परेशान न किया जाए...आप सबको हैप्पी होली
मोबाइल में मिले दो पेज के सुसाइड नोट में सतेंद्र ने अपना दर्द बयां किया है। उसने लिखा है कि मेरे पिताजी, बड़े भाई मुझे माफ करना। मेरे साथ बहुत बड़ा हादसा हुआ है, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। 13 फरवरी को मैं नासिक से आगरा आया था। मेरी गलफ्रेंड पेपर देकर कॉलेज से आ रही थी। ट्रक से उसका एक्सीडेंट हो गया। मैं उसे तीन हॉस्पिटल ले गया, लेकिन बचा नहीं पाया। मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। यह भी लिखा है, आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed