फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Book sellers are charging exorbitant prices from parents

Etah News: पुस्तक विक्रेता अभिभावकों से वसूल रहे मनमाने दाम

Tue, 21 Apr 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Book sellers are charging exorbitant prices from parents
जलेसर। नए शैक्षिक सत्र के शुरु होने पर बच्चों के अभिभावक परेशान हैं। अभिभावक सचिन रावत के एक पुस्तक विक्रेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


इस वीडियो में एक पुस्तक विक्रेता के मनमाने दाम वसूले जाने और बिल में भी गड़बड़ी प्रदर्शित की गई है। नगर के मंडी जवाहरगंज की इस दुकान पर स्कूलों का कोर्स उपलब्ध है जो दूसरी दुकानों पर उपलब्ध न होने के कारण दुकानदार मनमानी दाम अभिभावकों से वसूल रहा है। सचिन रावत ने कहा वह अपने बच्चे को कोर्स लेने के लिए इस दुकान पर गए थे। स्कूल से अनुबंध होने के कारण इस दुकान पर जाना उनकी मजबूरी थी।
विज्ञापन

दुकान के अंदर से बनाए गए वीडियो में कोर्स की कीमत और बिल में गड़बड़ी पर दुकानदार से हो रही बहस रिकॉर्ड है। सचिन रावत ने कहा एक तरफ शिक्षा विभाग निरीक्षण कर बड़े-बड़े दावे कर रहा है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण और कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी दुकानदार और स्कूल संचालकों की मनमानी उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed