फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body elections: This time Mandi committee marked for centralized counting

निकाय चुनाव : इस बार केंद्रीयकृत मतगणना के लिए मंडी समिति चिह्नित

Sun, 04 Dec 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Body elections: This time Mandi committee marked for centralized counting
एटा। निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत इस बार जिलास्तर पर केंद्रीयकृत मतगणना कराने की तैयारी चल रही है। इससे पहले तहसील मुख्यालयों पर मतगणना होती रही है। अब प्रशासन ने सभी निकायों की मतगणना के लिए मंडी समिति को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

पूर्व में तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए जाते थे। जहां तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निकायों की मतगणना कराई जाती थी। पिछली बार एटा तहसील क्षेत्र के निकायों की मतगणना क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, अलीगंज की नवीन तहसील और जलेसर क्षेत्र की मतगणना एमजीएम इंटर कॉलेज में कराई गई थी। अलग-अलग स्थानों पर मतगणना कराए जाने के लिए प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम इंतजाम तीनों जगहों पर अलग से करने पड़ते थे।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए इस बार एक ही स्थान पर चारों नगर पालिका और सभी छह नगर पंचायतों की मतगणना कराए जाने का खाका खींचा गया है। इसके लिए मंडी समिति को मतगणना केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम रूप से मुहर नहीं लगी है, लेकिन फिलहाल इसी प्रस्ताव के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोस, विस चुनाव की होती है मतगणना
मंडी समिति में मतगणना का कार्य कोई नया नहीं है। यहां पहले से ही स्थानीय नगर निकाय से बड़े लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतगणना कराई जाती रही है। यहां काफी स्थान के साथ ही मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए कमरे भी पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed