फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Board meeting of the municipality today, notice to the head of the municipality

पालिका की बोर्ड बैठक आज, पालिकाध्यक्ष को नोटिस

Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Board meeting of the municipality today, notice to the head of the municipality
एटा। नगर पालिका परिषद में होने वाली वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बैठक की खींचतान बनी हुई है। पालिकाध्यक्ष की ओर से जारी किए गए एजेंडा के आधार पर 1 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। उधर, प्रशासन ने नियम विरुद्ध तरीके से एजेंडा जारी करने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने पालिका की बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा जारी कर ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव शामिल किया है। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए कहा कि नगर पालिका अधिनियम के तहत अधिशासी अधिकारी को बैठक का सचिव नामित किया गया है। पूर्व में ईओ ही बैठकों के एजेंडा तैयार करते रहे हैं। ऐसे में पालिकाध्यक्ष ने एजेंडा किस प्रावधान से जारी किया है? यह भी कहा है कि ईओ का नियुक्ताधिकारी शासन होता है।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड और अध्यक्ष को ईओ को कार्यमुक्त करने का अधिकार नहीं है। पालिकाध्यक्ष द्वारा एजेंडा में नीति विरुद्ध एवं अनुचित प्रस्ताव होने से भविष्य में पालिका को वित्तीय क्षति हो सकती है। साथ ही यह अधिनियम के विरुद्ध है। एडीएम ने 27 सितंबर को पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा। हालांकि तीन दिन का समय बीतने के बाद भी इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। जबकि 1 अक्तूबर को बैठक करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बैठक को निरस्त करने का किया अनुरोध
नगर पालिका में शुक्रवार को होने वाली बैठक को निरस्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजवीर सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक पहले से तय है। जिसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा बैठक का संपादन किया जाएगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से किसी अन्य कार्यदिवस में बैठक आयोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed