{"_id":"5e4d77bd8ebc3ef252705544","slug":"board-exam-me-kendron-ka-niriksan-etah-news-agr430312225","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केंद्र व्यवस्थापक बदले, नई तैनाती की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केंद्र व्यवस्थापक बदले, नई तैनाती की सूची जारी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बोर्ड परीक्षाओं और व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद एवं प्रभावी बनाने के लिए डीआईओएस एमपी सिंह ने जिले के 11 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों में बदलाव कर दिया है। बुधवार को आदेश जारी कर इनके स्थान पर नए की नियुक्ति की गई है। परिवर्तित केंद्रों में सर्वाधिक पांच केंद्र निधौली कलां ब्लॉक के हैं। जलेसर एवं जैथरा के दो-दो एवं अवागढ़ अलीगंज का एक-एक परीक्षा केंद्र शामिल हैं। बुधवार को सुबह की पाली में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
केंद्रों के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीआईओएस ने परीक्षा कक्षों में सीटिंग प्लान, परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र एवं सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इतना ही नहीं कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड एवं विषयों का भी सत्यापन किया। शासन की सख्ती एवं विभागीय तैयारियों का असर परीक्षाओं पर दिखने लगा है। दूसरे दिन की बोर्ड परीक्षा भी शांतिपूर्ण रही। अधिकांश केंद्रों पर न तो बच्चे नकल करने की कोशिश कर रहे हैं और न ही केंद्रों के पास नकल कराने वाले ही दिख रहे हैं। इतना ही नहीं नकल की आस लगाए परीक्षार्थी मायूस होकर परीक्षा छोड़ रहे हैं। सुबह की पाली में संगीत, गायन एवं नृत्य कला की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं
आंशिक परीक्षा के बाद भी सचल दल सक्रिय रहे। डीआईओएस एमपी सिंह ने सुबह व शाम की पाली में आधा दर्जन से अधिक केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। आरएलसीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे सिंह ने प्रश्रपत्र-उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज प्रिंटिस आदि केंद्रों का निरीक्षण किया।