फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP-Satya is working to throw youth into the fire from Agneepath

अग्निपथ से युवाओं को आग में झोंकने का काम कर रही है भाजपा-सत्या

Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP-Satya is working to throw youth into the fire from Agneepath
गांधी मार्केट स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पूर्व सांसद सत्या बहन व अन्य कांग्रेसी । - फोटो : ETAH
एटा। कांग्रेस की पूर्व सांसद और संगठन के चुनाव की नोडल प्रभारी सत्या बहन ने रविवार को गांधी मार्केट स्थित गैस एजेंसी पर पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि अग्निपथ से युवाओं को आग में झोंकने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। युवाओं को गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है और चार साल बाद पूंजीपतियों के घरों व फैक्ट्रियों पर गार्ड का काम कराया जाएगा। वह संगठन के चुनाव से पूर्व पदाधिकारियों के साथ मंथन करने यहां आईं थीं।
विज्ञापन

सत्या बहन ने कहा कि राहुल गांधी से घबराकर मोदी ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों से परेशान करा रहे हैं। इनको पता है कि जनता भाजपा शासन में त्रस्त हो चुकी है और अब कांग्रेस की ही सरकार बनेेगी। बिहार के पूर्व प्रदेश महासचिव वशी अख्तर ने कहा कि कांग्रेस के नेता डरने वाले नहीं हैं। सोमवार को राहुल गांधी को परेशान करने को लेकर में जंतर-मंतर पर देशभर के कांग्रेसी पहुंचकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

बताया कि वह एटा में संगठन का चुनाव कराने आयीं हैं। अध्यक्ष पद के लिए 15 और शहर अध्यक्ष के लिए 10 आवेदन आ चुके हैं। जल्द ही चुनाव की घोषणा होगी और निष्पक्ष चुनाव कराकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनको प्रियंका ने संगठन का चुनाव कराने के लिए ही नोडल बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, इरफान खान, अनिल सोलंकी, विनीत पाराशर, अमरोही, नैशा शर्मा, राहुल कृष्ण यादव, नीलिमा राज, मुकेश बघेल मौजूद रहे। उधर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश के लिए सीना तानकर खड़े हैं ऐसे में वह पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed