फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bjp, political, sankalp yatra

भाजपा ने संकल्प यात्रा निकाल कर लिया पॉलिथीन बहिष्कार का संकल्प

Sun, 06 Oct 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp, political, sankalp yatra
अलीगंज में पैदल मार्च करते सांसद मुकेश राजपूत साथ में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह व अन्य - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा ने पॉलिथीन का बहिष्कार कर संकल्प यात्रा निकाली। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के नेतृत्व में गांव करतला से शुरू यात्रा कीलरमऊ, जीसखपुर, पमांस, कुसाड़ी होती हुई मंडी पहुंची। सांसद ने मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आहवान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाजार के लोगों को कपड़े के थैले बांटे। स्वछता की शपथ दिलाकर पौधरोपण किया। सांसद ने खाद्यान्न व्यापार समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेन्द्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, ममतेश शाक्य, देवेंद्र राजपूत, प्रमोद गुप्ता, संदीप जैन, प्रदीप भामाशाह, वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगंज में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर होती नगला पड़ाव, विजयदेवपुर, राई, जहानपुर, इमादपुर, विल्सड़ होती हुई राजा का रामपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 समाप्त कर दशकों पुराना कोढ़ समाप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए मुहिम चला रहे पीएम ने गांधी जी के जन्म दिन पर पॉलीथीन के प्रयोग न करने का संकल्प लिया है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पालिकाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने लोगों से प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है। यात्रा में पूर्व चैयरमेन प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री दिनेशचन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकान्त गुप्ता, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह राठौर, आमोद आर्य, मुन्नालाल राजपूत, राजकुमार सिंह राठौर मेघसिंह शाक्य आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed