फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bil jama karo tabhee badale jaenge phunke traansaphaarmar

बिल जमा करो तभी बदले जाएंगे फुंके ट्रांसफार्मर

Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
bil jama karo tabhee badale jaenge phunke traansaphaarmar
कांशीराम कालोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में चार स्थानों पर बनी कांशीराम कालोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से वहां रहने वालों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि इन कालोनियों में 60 ट्रांसफार्मरों में से 25 ट्रांसफार्मर एक साल से खराब पड़े है। लेकिन विद्युत विभाग बिल जमा नहीं होने के कारण खराब ट्रांसफार्मर को बदलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि  यहां रहने वाले परिवारों पर 15 से लेकर तीस हजार रुपये तक का बिजली बिल वर्षों से बकाया है। कांशीराम निवासियों को निगम ने 3 हजार रुपये बिल जमा करने पर ट्रांसफार्मर बदलने को कहा, लेकिन निवासी इस पर भी तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

शहर में चार स्थानों पर बसपा सरकार में वर्ष 2009 में 900 कांशीराम आवास बनाकर गरीबों को आवंटित किए गए थे। निगम ने हर 15 आवासों में बिजली आपूर्ति के लिए एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। लेकिन वहां रहने वाले लोगों ने बिजली बिल के नाम पर एक रुपया जमा नहीं किया। कालोनी में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को एक दूसरे के घर से कटिया डाल कर बिजली का उपयोग करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार बदलने के कारण अधिकारी सुध नहीं ले रहे, यदि बसपा सरकार होती तो बिजली के बिल भी माफ होते और सुविधाएं भी मिलतीं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी कभी-कभी कूड़ा उठाने आते हैं। 
विज्ञापन

----------------
कांशीराम आवास के पार्क बदहाल 
कांशीराम आवास के पार्क बदहाल हो चुके है और नालियां गंदगी से पटी पड़ीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पीने के लिए पानी नहीं है तो पार्कों का हराभरा रखने के लिए पानी कहां से लाए जाएं। और तो और मानपुर स्थित कांशीराम आवास कालोनी में पानी के निकासी तक ही व्यवस्था नहीं है। इसके चलते कालोनी का गंदा पानी आवासों के आसपास जमा है। कांशीराम आवासों पानी की टंकी और हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। जल निगम के एई भारत भूषण शर्मा ने कहा खराब पड़े हैंडपंप रीबोर कराने का काम शुरू हो चुका है, जबकि ओवरहैड के लिए प्रस्ताव भेज कर बजट मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

कांशीराम आवास में मालिक से ज्यादा किराएदार रह रहे हैं। पिछले सात साल में किसी ने बिजली का बिल जमा नहीं कराया है। आवास में रहने वालों को मात्र तीन हजार रुपये जमा कराने पर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई, लेकिन किसी ने फूटी कौड़ी जमा नहीं की। इसके चलते वहां की बिजली व्यवस्था बदहाल है। 

                                        - राजीव चतुर्वेदी, एक्सईएन विद्युत वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed