फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike went out of control and fell into ditch, 2 people injured

Etah News: अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरी, 2 लोग घायल

Mon, 19 May 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 May 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Bike went out of control and fell into ditch, 2 people injured
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को होता घायलों का उपचार। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को होता घायलों का उपचार।
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव घुटलई के पास सोमवार दोपहर के समय एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उस पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सड़क दुर्घटना में पिलुआ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


थाना सकीट के गांव पूठ निवासी अंशुल ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय गांव से शहर की ओर आ रहे थे। कृष्णा साथ बैठा था। रास्ते में गांव घुटलई के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा पिलुआ के गांव भदवास में रविवार रात एक वैवाहिक आयोजन चल रहा था। इसमें अलीगढ़ के गभाना से बरात आई थी। बरात चढ़ने के बाद बराती मुन्नेश, मुकेश और भदवास के रिंकू व सूरज की बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे चारों ही घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed