फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider was killed due to collision with Bolero

बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार आढ़ती की मौत

Sun, 23 May 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider was killed due to collision with Bolero
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित शिवम ढाबा के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे बुलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार आढ़ती की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पिता-पुत्र सहित 13 लोग घायल हुए हैं। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रिजोर क्षेत्र के गांव खुशालगढ़ निवासी बाइक सवार आढ़ती उदयवीर सिंह (50) की बुलेरो की टक्कर से मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बुलेरो चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को खबर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा पिलुआ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रामदत्त शर्मा और इनका पुत्र अमित शर्मा निवासी सोंगरा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। गांव नगला गूलर के पास यहां का निवासी बाइक सवार गिरीश चंद्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ है। इसको भी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। थाना सकीट क्षेत्र के गांव घुटलई के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल कुमार निवासी मलगांव थाना मलावन घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अन्य हादसों में प्रदीप व खुशबू निवासी बदरिया थाना कोतवाली देहात, सौरभ निवासी बक्सीपुर सकीट, राजपाल निवासी राधाविहार कोतवाली नगर, आदेश निवासी बहादुरपुर मलावन, आरती निवासी कासिमपुर निधौली कलां, पूजा निवासी खेरिया थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, मेघ सिंह निवासी तिगरौला थाना कागारौल आगरा घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed