{"_id":"6a1b24e71f09c0d2450a8f02","slug":"bike-rider-killed-two-seriously-injured-after-collision-with-loader-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1003-151354-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Sat, 30 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
जलेसर (एटा)। जलेसर-सादाबाद मार्ग पर नगला राधे के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार मैक्स पिकअप लोडर वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे एक महिला और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित होकर लोडर वाहन गड्ढे में जा घुसा।
बाइक सवार युवक महावई से सादाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से रौंद दिया। हादसे में सहपऊ निवासी रोहित (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार गांव महावई निवासी प्रियंका (21 वर्ष) और अमित (13 वर्ष) पुत्र देवलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय राघव भारी पुलिस बल के साथ तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
सकीट। गांव शेखपुरा के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रोहित निवासी गांव गढि़या के रूप में हुई। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सकीट लाया गया। यहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल
अलीगंज। सराय रोड पर बाइक सवारों का अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शरीफ निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद अपने साथी माजिद के साथ बाइक से मैनपुरी जा रहा था। नदराला मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शरीफ को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर कस्बे में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे फैजान गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।