{"_id":"bbeb5427a6c18527dbd8eb612d1fcb9e","slug":"bike-rider-died-young-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की मौत, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक की मौत, जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों मार्ग पर गोरहा के निकट गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
रवी (18) पुत्र बनवारी निवासी नंदगांव एटा अपनी बहन ऊषा पत्नी कमल सिंह निवासी डोर्रई के घर बचपन से ही रहता था। वह शनिवार को दोपहर के समय गंगागढ़ रेलवे फाटक पर ड्यूटी दे रहे अपने बहनोई को खाना देने के लिए बाइक से गया। उसके साथ जितेंद्र (15) पुत्र दलवीर निवासी डोर्रई भी था। जब दोनों वापस डोर्रई वापस लौट रहे थे तभी गोरहा के निकट गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक काफी दूर तक बाइक को घसीटते ले गया, जिससे रवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जानकारी मिलने पर उनके परिवारीजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कासगंज और सोरों पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सूचना पर एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, एसडीएम संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। लगभग एक घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। जाम खुलने पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।