फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bhagavaan chitragupt kee shobhaayaatra nikaalee

भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली

Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
bhagavaan chitragupt kee shobhaayaatra nikaalee
चित्रगुप्त जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में चित्रगुप्त जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मोहल्ला रेवाड़ी स्थित श्रीराम चित्रगुप्त जूहा स्कूल पर चित्रगुप्त भगवान की अष्टधातु की मूर्ति एवं कलम दवात का पूजन हवन यज्ञ के साथ हुआ। पूजन के बाद भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति को रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बांदा के जनपद न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गणेश भगवान, शिव परिवार झांकी, मां दुर्गा की झांकियां तथा आकर्षक काली मंडल मयस्वरूप एवं बजरंग बली की अद्भुत लीलाओं के साथ निकाली गई। शोभायात्रा बैंड बाजाें के साथ रेवाड़ी मोहल्ला से शुरु होकर  होली मोहल्ला, पटियाली गेट, लोकमनदास तिराहा, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, कैलाश मंदिर, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, ठंडी सड़क होती हुई मेहता पार्क में समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनारायण सक्सेना के आवास पर संपन्न हुई। सतीश चंद्र सक्सेना, आलोक जौहरी, अमित जौहरी, आदेश सक्सेना, राजेश्वर सरन मोहित, प्रेमनारायन सक्सेना, मनोज कश्यप, अमरकांत सक्सेना, सुधीर सक्सेना, दीनेश्वर सहाय, हितेश्वर सहाय, अनुपम जौहरी, प्रदीप बिसारिया, सुधीर सक्सेना, मनोेज कश्यप, शशिकिशोर सक्सेना, विशाल कुलश्रेष्ठ, विकास सक्सेना, प्रदीप बिसारिया, नरेन्द्र सक्सेना, पंकज कनोजिया, सचिन किशोर, पुनीत कुलश्रेष्ठ, विमल सक्सेना, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, अंशुल सक्सेना, कौशल सक्सेना, वीरेन्द्र सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना समेत अनेक  लोग मौजूद रहे। वहीं जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वाधान में आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में श्री चित्रगुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें चित्रगुप्त पूजन हुआ, बाद में अध्यक्ष राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुलश्रेष्ठ, महामंत्री राजेश माथुर, धर्मानंद कौशिल्यान, योगेंद्र सहाय, रतनप्रकाश सक्सेना, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, ललित कुलश्रेष्ठ, सुमित प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed