फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhagat Singh and Laxmibai Sadan became victorious in Kabaddi

Etah News: कबड्डी में भगत सिंह और लक्ष्मीबाई सदन बने विजयी

Fri, 08 Nov 2024 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 08 Nov 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh and Laxmibai Sadan became victorious in Kabaddi
एटा। आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज घुटलई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार को हुईं। कबड्डी में भगत सिंह एवं लक्ष्मीबाई सदन विजयी रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व उनको मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक संवर्धन के लिए आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से हम शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं तथा मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कुछ समय खेल के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल अहिल्याबाई एवं लक्ष्मीबाई सदन के मध्य खेला गया। लक्ष्मीबाई सदन विजयी रहा। सीनियर बालक वर्ग में कबड्डी भगत सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद ग्रुपों के मध्य खेला गया। जिसमें भगत सिंह ग्रुप की टीम विजयी रही। डॉ. विष्णुकांत उपाध्याय, आदर्श मिश्रा, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा, साहिल दुबे, राजकुमार, अनुपम दुबे, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed