फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Betel nut was given for 2.5 lakhs for the murder of businessman

व्यवसाई की हत्या के लिए 2.5 लाख में दी थी सुपारी

Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Betel nut was given for 2.5 lakhs for the murder of businessman
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत नगला पोता में एक मार्च को जूता व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि व्यवसायी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये में सुपारी ली थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक मार्च को रात आठ बजे व्यवसायी अबरार हुसैन की हत्या की गई थी। शुक्रवार को एक आरोपी असरौली निवासी तालिब को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मृतक की बहन का प्रेम प्रसंग परवेज आलम से चल रहा था। जिसका अबरार विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

इसलिए परवेज ने अजय यादव निवासी शांतिनगर, सादिक और तालिब को अबरार की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। परवेज ने अबरार की दुकान से घर जाने वाले रास्तों को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.5 लाख रुपये को दो किस्तों में देना तय हुआ था। एक मार्च को अबरार के दुकान बंद कर घर जाते समय तालिब पीछे-पीछे रेकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा। मालगोदाम रोड पर चारों ने योजनाबद्ध तरीके से अबरार की हत्या कर दी।

एसएसपी ने बताया हत्याकांड का मुख्य आरोपी परवेज पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरा आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed