{"_id":"5703f3b34f1c1be934c810ed","slug":"beta-bulaaye-jhat-daudee-chalee-aae-maan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां ...
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
देवी जागरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत पटियाली कार्यालय में मैन बाजार में मां भगवती का विशाल देवी जागरण आयोजित किया गया। जागरण में कलाकारों ने माता की भेंटों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया।
भगवान गणेश की वंदना से देवी जागरण की शुरूआत हुई। माता की ज्योति जलाकर कार्यक्रम को कलाकारों ने रंग दिया। भक्ति आस्था के केंद्र पर माता की भेंट सुनने को काफी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचे। अलीगढ़ से आई कलाकार संगीता अरोड़ा ने जैसे ही भजन बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां, अपने भक्तों के आंसू देख नहीं पाए मां गाया तो श्रद्धालु अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाए। काफी संख्या में माता बहनों ने भजनों पर नृत्य किया। कानपुर की रिचा पांडे ने मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ बांटूंगी, लाल लाल चुनरी सितारों वाली सुनाया। फरूर्खाबाद के अमित जैन ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी सुनाया। भक्ति भाव पर माता की भेंट गाने का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। जागरण के बाद मां की आरती कर भक्तों को हलवा चने का प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान कालीचरन, संदीप पांडे, कुलदीप पांडे, प्रेममिश्रा, प्रवीन दुबे, रजनीश मिश्रा, खन्ना कश्यप, पप्पू कश्यप, यशी अवस्थी, राजू पांडे, टिल्लन पांडे, पूजा गुप्ता, माधवराम द्विवेदी, सिम्मी द्विवेदी, रेशमा देवी, मिथलेश द्विवेदी, संध्या द्विवेदी, नीलम आदि मौजूद रहे।