फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Benefits of the plan to reach every needy transport minister

हर जरूरतमंद तक पहुंचे योजना का लाभ- परिवहन मंत्री

Mon, 25 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 25 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Benefits of the plan to reach every needy transport minister
 श्री गणेश इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कन्या विद्या धन के प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल, कैलीपर्स आदि भेंट किए गए।  
विज्ञापन

कार्यक्रम में बोलते हुए परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छात्राएं प्राप्त धन का पूर्ण सदुपयोग कर उच्च शिक्षा प्राप्त करें। सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले।  कोई भी शिकायत होने पर पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। विधायक पटियाली नजीबा खान जीनत ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने किसान, महिला युवतियों व बेरोजगारों सहित हर वर्ग के लिए अपनी योजनाओं से सीधा लाभ दिया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रदेश में सरकार की लोकप्रियता बड़ रही है। पैकफेड डायरेक्टर नाशी खान ने भी सरकारी योजनाओं को गिनाया और उनका लाभ लेने की अपील की। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साईकिल एक मिसाल है। डीएम के विजयेंद्र पाण्डियन एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से 343 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी कन्या विद्या धन के प्रमाण पत्र प्रदान किए। श्रम विभाग की ओर से 200 पात्र निर्माण श्रमिकों को साइकिलें वितरित कीं तथा 35 विकलांगों को, विकलांग कल्याण विभाग की ओर से जारी ट्राई साइकिलें तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 14 विकलांग बच्चों को ट्राई साइकिल, 12 कैलीपर्स, 7 बच्चों को व्हील चेयर, एक को कृत्रिम हाथ तथा 4 बच्चों को बैसाखी प्रदान कीं। जिला विद्यालय निरीक्षक भूरी सिंह ने समारोह में बताया कि कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत सभी चयनित 343 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के बैंक खातों में तीस-तीस हजार रुपये की धनराशि जमा करा दी गई है, उनके प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए है। कार्यक्रम का संचालन आरडीयादव ने किया। समारोह में एडीएम बीएम मिश्र, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed