{"_id":"66f9e5309ec76200bef57b38edd565ab","slug":"became-a-soldier-accused-of-robbery-sacking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का आरोपी बन गया सिपाही, बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का आरोपी बन गया सिपाही, बर्खास्त
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
शपथ पत्र में खुद को निर्दोष बताकर सिपाही बना रोबिन वाल्यान डकैती का आरोपी निकला। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी एसके वर्मा ने सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि वर्ष 2011 में पुलिस में आरक्षी बनने से पहले मुजफ्फरनगर निवासी रोबिन वाल्यान के खिलाफ थाना बसंत विहार, देहरादून (उत्तराखंड) में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना में सिपाही जेल भी गया था। भर्ती होने के समय उसके द्वारा अपने शपथ पत्र में स्वयं को किसी भी अपराध में लिप्त न होना दर्शाया गया था। इस पर उसके खिलाफ विजेंद्र सिंह निवासी गांव शौरो जिला मुजफ्फरनगर ने शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में वह दोषी पाया गया। उसके बाद कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच क्षेत्राधिकारी अलीगंज शमशेर सिंह द्वारा की गई। एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बुधवार सायं रोबिन को बर्खास्त कर दिया है।