{"_id":"673f712caeb0f248a1080fc0","slug":"beaten-when-bullet-was-not-given-in-dowry-hid-the-fact-of-first-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-126000-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज में बुलेट नहीं दी तो पीटा, पहली शादी की बात छिपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज में बुलेट नहीं दी तो पीटा, पहली शादी की बात छिपाई
Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर में रीना निवासी मिर्जापुर सई ने पति संजू निवासी पुठिया थाना पिलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में बुलेट बाइक नहीं दी तो पति व अन्य ससुरालीजन परेशान करते हैं। यह भी आरोप है कि पति की शादी पहले ही हो चुकी थी, इसको छिपाकर दूसरी शादी की गई।
रीना ने बताया कि 28 जुलाई 2024 को उसका विवाह गांव पुठिया निवासी संजू के साथ हुआ था। पिता रामपाल सिंह ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। साथ में एक टीवीएस अपाचे बाइक दी थी। विवाह के बाद जब ससुराल पहुंची तो पड़ोस के लोग मुंह दिखाई को आए। लेकिन सास-ससुर आदि ने मुंह दिखाई नहीं करने दी। कुछ समय बाद ही संजू ने कहा कि अपने घर वालों से कहो कि बुलेट बाइक दें, अपाचे को मैं बेच रहा हूं। उसी रात संजू शराब के नशे में आया और बुरी तरह से पीटते हुए कहा कि घर पर फोन करके 50000 रुपये मंगा। सास विमला देवी, ननद आरती कोमल, रेनू, लवली और पूजा, ननदोई विनय निवासी जमलापुर कमरे में आए और गालीगलौज करने लगे। बोले कि अपने घर पर कहो कि जमीन बेचकर ईको कार दिलवाए, संजू कब तक किराए की कार चलाएगा।
कुछ दिन बाद गर्भवती होने पर मुझे लगा कि यह लोग सुधर जाएंगे। लेकिन यह लोग नहीं माने। तभी मुझे पता चला कि संजू की पहली शादी 27 नवंबर 2021 को गांव लखूपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी की लड़की के साथ हो चुकी है। इस बारे में पूछताछ की तो इन लोगों ने मुझे बुरी तरह से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इनके पीटने से मेरा गर्भपात हो गया और जान जाते-जाते बची। सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।