{"_id":"583c617c4f1c1b0c1ede5657","slug":"beasar-raha-bhaarat-band-khule-rahe-baajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअसर रहा भारत बंद, खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअसर रहा भारत बंद, खुले रहे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के खिलाफ विपक्ष द्वारा किया गया भारत बंद सोमवार को जिले में बेअसर नजर आया। कालेधन को लेकर व्यापारी समर्थन में नजर आए। सोमवार को बाजार खुला और लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, लेकिन लोग विरोध में बढ़-चढ़कर शिरकत करते नहीं दिखे। उधर, नोट बंदी के निर्णय का स्वागत करने वाले व्यापारियों का भाजपाइयों ने पुष्प वितरण कर आभार जताया।
नोट बंदी को लेकर लोग बेशक परेशान हों, लेकिन देशहित से कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इसकी बानगी सोमवार को भारत बंद के दौरान नजर आई। विपक्ष द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान के बाद सोमवार को घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, बजरिया, मेहता पार्क, गांधी मार्केट बाजार में दुकानें खुलीं और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। सुबह-सुबह घंटाघर पर कांग्रेस नेता व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील करने पहुंचे, लेकिन व्यापारियों का विरोध को समर्थन नहीं मिलने पर बैरंग लौटना पड़ा। बंद को समर्थन नहीं मिलने से कांग्रेसियों ने भी बंद को आक्रोश दिवस में तब्दील कर दिया। कमोवेश यही हालात जिले के अलीगंज, जलेसर, जैथरा, मारहरा, मिरहची, निधौलीकलां, सराय अगहत, सकीट, राजा का रामपुर में देखने को मिला। जहां व्यापारियों ने दुकानें खोलीं और आमजनों ने जमकर खरीदारी की।
-----------
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
नोट बंदी के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। मार्च गली धानमील कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, गांधी मार्केट होता हुआ कचहरी स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर समाप्त हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, जिला प्रभारी राजेश राज जीवन, जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, दिनेश यादव, अनिल सोलंकी, जसवीर सिंह यादव, आशिक हुसैन, इमरान, भगवान स्वरूप, एकेश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे पुष्प
भारत बंद का समर्थन नहीं करने और बाजार खोलने पर सोमवार को भाजपाइयों ने व्यापारियों को पुष्प वितरण किया। भाजपा नेताओं ने घंटाघर पर व्यापारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सराहना की। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विपिन वर्मा डेविड, राकेश गांधी, पंकज चौहान, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अग्रिम जैन, सचिन उपाध्याय, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप भामाशाह, दिलीप पचौरी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।