फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BDC member's husband returned, filed report on three

बीडीसी सदस्य का पति लौटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई

Sun, 23 May 2021 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
BDC member's husband returned, filed report on three
एटा। विकासखंड मारहरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुपम देवी के पति मनोज कुमार निवासी आजमपुर के अपहरण मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। थाने पर लौटे मनोज ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी, उसके पुत्र और एक प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी को गुमराह कर पुलिस अधिकारियों से झूठी शिकायत कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके अपहरण की झूठी अफवाह फैलाई गई। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी राजेंद्र सिंह, इनके पुत्र जितेंद्र यादव और क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी निवासी प्रधान ओमवीर सिंह यादव उसकी पत्नी अनुपम को गुमराह करके शनिवार की रात एसएसपी आवास पहुंचे। और अपहरण की झूठी सूचना दी। जबकि वह मां और पिता को दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद मनोज कुमार कुछ समय बाद घर आ गया।
विज्ञापन

सीओ सदर इरफान नासिर खान और थाना प्रभारी सीताराम सरोज की ओर से की गई पूछताछ के दौरान मनोज कुमार ने अपने बयानों में स्पष्ट किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह खुद अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ गया था। बता दें कि अनुपम देवी ने शनिवार शाम कई लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति के अपहरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed