फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar officials elected unopposed took oath of office and secrecy.

Etah News: निर्विरोध चुने गए बार के पदाधिरियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Thu, 12 Feb 2026 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bar officials elected unopposed took oath of office and secrecy.
अलीगंज तहसील में शपथ ग्रहण समारोह होता हुआ। संवाद
अलीगंज। तहसील बार एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य विधिक परिषद प्रयागराज के सदस्य अंकज मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए अंकज मिश्रा ने अधिवक्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने हर परिस्थिति में सभी अधिवक्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने शपथ लेने वाले बार के सभी पदाधिकारियों पर अधिवक्ता हित में काम करने और न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में प्रमोद कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष, संतोष यादव ने सचिव, राघवेंद्र कुमार ने महासचिव, अनिल कुमार ने कोषाध्यक्ष, राकेश चंद्र कनिष्ठ सहायक, किशन यादव पुस्तकालय मंत्री, रामेंद्र देव मिश्रा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विनय कुमार सिंह, रामकृष्ण चतुर्वेदी, रामवीर दीक्षित, प्रमोद सक्सेना, सुधीर शाक्य और कनिष्ठ सदस्य जितेंद्र पाल सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, अशोक शाक्य, राहत अली, राजेश दीक्षित, पुष्पेंद्र यादव को भी शपथ दिलाई गई।

एक माह में चुनी गईं दो बार कमेटी
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में ढाई माह से दो खेमे में बंटे हुए हैं। दिसंबर माह में विवाद होने पर पूर्व उपाध्यक्ष केपी सिंह यादव गुट ने नई एल्डर्स कमेटी का गठन कर बार का चुनाव करा दिया। जनवरी माह में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेंद्र पाल शाक्य सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। पूर्व अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी गुट ने फरवरी माह में चुनाव की घोषणा कर दी। इसमें भी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, जिनको बुधवार को शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed