{"_id":"6261999ddb51a1773846d255","slug":"bar-elections-voting-today-under-the-supervision-of-magistrates-etah-news-agr530941530","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में आज मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में आज मतदान
विज्ञापन
कलक्ट्रेट बार ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान कराया जाएगा। दो डिप्टी कलक्टर और एक तहसीलदार की तैनाती की गई है। सुबह 8 से शाम बजे तक अधिवक्ताओं को वोट डालने का मौका दिया जाएगा। प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के लिए रामनरेश मिश्र और अशोक सिकरवार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं महासचिव पद के लिए आनंद प्रकाश सिंह, लोकेंद्र बाबू, राहित पुंढीर और रवींद्र कुमार यादव चुनाव रण में हैं। इनके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पदों के लिए भी मतदान कराया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी का सहयोग कर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने एएसडीएम कुलदेव सिंह को तैनात किया है। वहीं एएसडीएम रामनयन सिंह तथा तहसीलदार सदर सीपी सिंह को सहयोगी मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुं. सतेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 949 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में हैं। सुबह 8 बजे मतदान शुरू करा दिया जाएगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके एक घंटे बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू करा दी जाएगी।
स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरी मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। वहीं बाहर एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों को इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रत्याशियों को मत याचना के लिए बार भवन के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। बाहर ही रहकर वह वोट के लिए याचना कर सकेंगे।
विज्ञापन
इन पहचान पत्रों से कर सकेंगे मतदान
मतदान के लिए अधिवक्ताओं को उप्र बार काउंसिल से जारी सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) लाना होगा। इसके न होने पर विकल्प भी दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि किसी अधिवक्ता पर सीओपी न होने पर वह उप्र बार काउंसिल या कलक्ट्रेट बार काउंसिल से जारी पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान कर सकेंगे।