फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bankrs strike

बैंक यूनियन की हड़ताल में पैसों के लिए भटके लोग

Fri, 31 Jan 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
bankrs strike
सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर हड़ताल के दौरान पसरा सन्नाटा- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को जिले के सभी बैंक बंद रहे। ऐसे में लोग पैसे के लेन देन के लिए पूरे दिन परेशान रहे। जानकारी के अभाव में ग्रामीण लोग भटकते दिखे।
विज्ञापन

बैंक यूनियन की हड़ताल का असर पहले दिन ही दिखाई दिया। बैंक कर्मियों ने बैंक के आगे धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। दो दिवसीय की हड़ताल में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलनकारी बैंक कर्मियों का कहना है कि सरकार के आश्वासन के बाद भी वेतन समझौता अभी तक लागू नहीं हो पा रहा है। इसे लागू किया जाए। वहीं बैंकों में कार्य करने के सिर्फ पांच दिन हों। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इलाहाबाद बैंक आदि बैंकों ने हड़ताल की। शनिवार को भी बैंकों की हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार, शनिवार की हड़ताल और रविवार के अवकाश के कारण तीन दिन के लगातार बंदी से लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। ऐसे में सोमवार को बैंकों में भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

कैश के लिए भटकते रहे लोग
शहर में बैंकों की हड़ताल होने की वजह से लोग सुबह बैंकों में पहुंचे तो पता चला कि दो दिन की हड़ताल है। इसकी वजह से रुपये निकाले बिना ही लोगों को वापस लौटना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी वैवाहिक आयोजकों को रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले रहे ये बैंक, एटीएम हुए खाली
शहर में एटा अर्बन कॉपरेटिव बैंक के अलावा आर्यावर्त बैंक की कुछ शाखाएं खुली रहीं। वहीं शहर में दोपहर के बाद ही बैंकों के एटीएम खाली हो गए। एटीएम खाली होने के बाद लोग पैसे के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

हमारा वेतन समझौता एक नवंबर 2107 से लागू नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
- प्रभात कुमार, प्रबंधक, केनरा बैंक
हमारी मांगों को पूरा किया जाए। एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
- धर्मेंद्र सिंह, बैंक कर्मी, केनरा बैंक
हड़ताल के बाद पता चलेगा लेनदेन का प्रभाव
दो दिन की हड़ताल बैंक यूनियन ने की है। अभी कितने रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ इसका पता नहीं चल सकेगा। बैंक खुलने के बाद ही लेनदेन का प्रभाव पता चलेगा।
- प्रदीप थॉमस, एलडीएम

कैनरा बैंक पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी- संवाद

कैनरा बैंक पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed