फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bajrang Dal recited Hanuman Chalisa on Foundation Day

Etah News: स्थापना दिवस पर बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 08 Oct 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal recited Hanuman Chalisa on Foundation Day
एटा। बजरंग दल का 40वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। ग्राम कीलरमऊ के हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल 8 अक्तूबर 1984 को स्थापित हुआ। हिंदू युवाओं का एकमात्र संगठन है, जिसने 40 वर्षों से हिंदू समाज के मानबिंदुओं की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है। युवाओं में सेवा, सुरक्षा व संस्कार का भाव जागृत कर हिंदू समाज, सनातन, गो, नारी सम्मान व अस्मिता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले युवा संगठन के रूप में बजरंग दल जाना जाता है। हिंदू समाज, हिंदू धर्म के लिए पूर्ण निष्ठा से अपने प्राणों तक की आहुति देने वाले ऐसे हिंदू वीरों,रणबांकुरों का यह संगठन बजरंग दल है। जिसका परिचय ही हिंदू शौर्य है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र भी अधिक बढ़ जाता है। जिस तरह से वोट जिहाद हो रहा है, आवश्यकता है हिंदू समाज को इस तरह की पार्टियों की वास्तविकता समझाकर हिंदुत्व विचारधारा से जोड़कर संगठित करें। जम्मू कश्मीर वोट जिहाद तो हरियाणा हिंदुत्व जागृत का उदाहरण है। जातियों में तोड़ने वाली दिखावे की जनेऊधारी पार्टियों को यह राष्ट्र की हिंदुत्ववादी आत्मा का करारा जवाब है। विकास तोमर, अंकित तोमर, सतीश चंद्र राठौर, रघुनाथ कश्यप, होरीलाल स्वर्णकार, शंकर लाल शर्मा, राज, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed