फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bail application of former district panchayat president Jugendra Singh rejected

Etah News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bail application of former district panchayat president Jugendra Singh rejected
एटा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह की जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया। मलावन थाना क्षेत्र के गांव आसपुर के एक पट्टेदार को धान मिल स्थित फार्म हाउस में बुलाकर जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करा लेने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने का आरोप है। विशेष लोक अभियोजक सुनील भारद्वाज व प्रभात चौहान ने बताया कि मलावन थाने में आसपुर स्थित भूखंड के पट्टेदार गीतम सिंह ने अभियोग पंजीकृत कराया। इसमें बताया कि उसके पिता से जुगेंद्र सिंह यादव व उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव उक्त भूखंड को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। पिता की मृत्यु के बाद जब जमीन गीतम सिंह के नाम आई तो उस पर जमीन के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 जून 2021 को धान मिल पर बुलाकर गीतम सिंह से आरोपियों ने कागजातों पर दस्तखत करा लिए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की। अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट ने जुगेंद्र सिंह यादव की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अदालत ने जैथरा कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने के मामले में भी जुगेंद्र सिंह की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मथुरा में रामेश्वर के पुत्र की 15 करोड़ की जमीन कुर्क
पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। मथुरा के ग्राम छटीकरा में वैष्णो देवी धाम मंदिर के पीछे करीब 15 करोड़ रुपये कीमती 0.61 हेक्टेयर जमीन को पुलिस ने कुर्क किया है। यह जमीन रामेश्वर यादव के पुत्र सुबोध यादव के नाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed