{"_id":"5913523a4f1c1b7a04850d6e","slug":"baik-se-takaraee-tempo-mahila-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराई टेंपो, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराई टेंपो, महिला की मौत
amar ujala
Updated Wed, 10 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान करके कछला घाट से घर जा रहे बाइक सवार की टेंपो से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
नगला जोगी थाना बागवाला निवासी अमित कुमार (25) पुत्र रामवीर सिंह बुधवार को संतोषी देवी पत्नी आदेश कुमार निवासी सैलई के साथ कछला से अपनी बाइक से गंगा नहाने कछला घाट गया था। लौटते समय कासगंज रोड पर पेट्रोल पंप के पास टेंपो से टक्कर हो गई। गिरकर अमित और उसकी मामी घायल हो गईं। दोनों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुए रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो छोड़कर चालक फरार हो गया। घायल युवक के भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके टेंपो कब्जे में ले लिया है।