फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bad smell spreading due to lack of dustbin, Kanwariyas are worried

Etah News: कूड़ाघर नहीं होने से फैल रही बदबू, कांवड़िये परेशान

Sun, 11 Aug 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 11 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bad smell spreading due to lack of dustbin, Kanwariyas are worried
एटा। शहर में नगर पालिका ने कुछ जगहों पर कूड़ाघरों का निर्माण कराया है, लेकिन एटा क्लब के सामने नहीं बनवाया गया। यहां फैले कूड़े से उठने वाली बदबू और गंदगी से इन दिनों कांवड़िये भी परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर की लाइफ लाइन जीटी रोड को कहा जाता है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन हजारों लोगों का निकलना होता है। एटा क्लब और मेडिकल कॉलेज के सामने खुले में कूड़ा डाला जाता है। मशीनों से कूड़ा उठने की वजह से अवशेष रह जाते हैं और बारिश के बाद सड़न पैदा कर रहे हैं। इसकी वजह से दोनों ही जगहों पर बदबू फैल जाती है। एटा क्लब के सामने खुले में पड़े कूड़े के सामने से होकर कांवड़ियों के जत्थे निकल रहे हैं जो गंगाजल लेकर चलते हैं।
विज्ञापन

इनको शहर में बदबू का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सामने भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। अगर दोनों जगहों पर पालिका की ओर से कूड़ाघर बनाए गए होते तो आज कांवड़ियों को परेशानियां नहीं उठानी पड़ती। जबकि शहर में कई अन्य जगहों पर कूड़ाघरों का निर्माण कराया जा चुका है। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि पुराने डलावघरों को कार्य योजना में शामिल किया है। बारिश के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वर्तमान में समय से कूड़ा उठाया जाता है ताकि लोगों और कांवड़ियों को परेशानियां नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed