{"_id":"581cc3bd4f1c1bab314384bd","slug":"bachchon-ne-bayaan-kiya-lauh-purush-jeevan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बयां किया लौह पुरुष जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बयां किया लौह पुरुष जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को स्कूलों में आयोजित राष्ट्रीय एकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सामूहिक शपथ के साथ भाषण, स्लोगन, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल, भारतीय इंटर कालेज न्यौराई एवं बाबूराम यादव इंटर कालेज महुआखेड़ा में कार्यक्रम हुए।
डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन अनिल कुमार पचौरी ने किया। मौके पर टीपी सिंह, विमलेश कुमार, पन्नालाल, सुरेंद्र सिंह, शिव मंगल कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सुलेख, एकता दौड़, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मौके पर नीता यादव, अमृता सिंह, यतेंद्र सिंह मौजूद रहे। महुआ खेड़ा स्थित बाबूराम यादव इंटर कालेज में सुलेख, स्लोगन प्रतियोगिता हुई। अच्छे स्लोगन लिखकर बच्चों ने पुरस्कार जीते। प्रबंधक बसंत यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शीतलपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला मांची में प्रधानाध्यापिका अनुश्वेता सिंह ने लौहपुरुष के चित्र पर मार्ल्यापण कर बच्चों को उनके जीवन पर आधारित सुलेख लिखवाया। मौके पर शिक्षिका इंदु एवं चंद्रप्रभा मौजूद रहीं। सकीट विकास खंड के नगला सुभान स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष के चित्र पर मार्ल्यापण उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।