{"_id":"603a80be8ebc3ee976315fda","slug":"baba-bhootnath-taunted-the-woman-who-went-to-do-tantra-education-etah-news-agr482549340","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र विद्या कराने गई महिला के साथ बाबा भूतनाथ ने की छ़ेडछाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंत्र विद्या कराने गई महिला के साथ बाबा भूतनाथ ने की छ़ेडछाड़
विज्ञापन
एटा। डेढ़ वर्षीय बच्ची का तांत्रिक के पास इलाज कराने गई महिला के साथ तांत्रिक ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान तांत्रिक ने बहाने से पति को प्रसाद लेने के लिए भेज दिया था। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी महिला की डेढ़ वर्षीय बेटी की बृहस्पतिवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। बच्ची का उसका शरीर ऐंठने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची पर भूत-प्रेत का चक्कर है और गांव नकटई खुर्द निवासी बाबा भूतनाथ के पास ले जाओ। इसके बाद पति-पत्नी शाम करीब सात बजे बेटी को लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे।
यहां काफी समय तक तांत्रिक ने उन्हें बैठाए रखा। इसके बाद करीब नौ बजे प्रसाद लेने के लिए पति को भेज दिया। पड़ोसी गांव में प्रसाद नहीं मिलने पर पुरुष को कस्बा अलीगंज जाना पड़ा। इस दौरान आरोपी तांत्रिक बाबा भूतनाथ ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। चीखपुकार मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी तांत्रिक भाग गया।
विज्ञापन
पति के लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति ने तहरीर देकर तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तांत्रिक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।