{"_id":"5f4169398ebc3e3ca604017f","slug":"ayodhya-etah-news-agr4559357149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि में गूंजेगा जलेसर का घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि में गूंजेगा जलेसर का घंटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर(एटा)। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। भूमि पूजन से पहले ही मंदिर में लगने के लिए जलेसर में घंटे का निर्माण हो चुका है। जल्द ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में जलेसर के घंटे की आवाज गूंजेगी। पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल को यह आश्वासन श्री राम जन्म भूमि न्यास के उपाध्यक्ष चंपत राय ने दिल्ली में दिया।
पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल ने शनिवार को बताया कि श्री राम जन्म भूमि न्यास के उपाध्यक्ष चंपत राय से गत दिवस दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने घंटे के बारे में चंपत राय को पूरी जानकारी दी। बताया कि पिता सत्यसील प्रकाश मित्तल की प्रेरणा से पूरे परिवार ने यह प्रण किया कि अपनी फैक्ट्री में निर्मित 21 क्विंटल का घंटा श्रीराम जन्म भूमि न्यास में लगवाया जाए। घंटा बनकर तैयार हो चुका है।
मित्तल ने बताया कि श्री रामजन्म भूमि न्यास के उपाध्यक्ष चंपत राय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मंदिर निर्माण से पूर्व ही जलेसर का घंटा मंदिर में गूंजेगा। इस दौरान चेयरमैन विकास मित्तल के बड़े भाई प्रशांत मित्तल अशोक चौहान, पंकज चौहान, विवेक जैन आदि मौजूद रहे।