{"_id":"acfdfcd96607337cb55e3e272d3f292c","slug":"avas-vikas-colony-light-pole-break-wire-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- क्षतिग्रस्त पोल, झूलती लाइने बनी कॉलोनी की पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- क्षतिग्रस्त पोल, झूलती लाइने बनी कॉलोनी की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की आवास विकास कॉलोनी में विद्युत अव्यवस्थाओं को लेकर लोग परेशान है। इन अव्यवस्थाओं को दूर करने में विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। झूलते तार व क्षतिग्रस्त पोल कॉलोनी की पहचान बन चुके है। अव्यवस्थाओं के कारण कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके है लेकिन इन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा।
कॉलोनी के वाशिदें माधव तिवारी ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप में विद्युत अव्यवस्थाओं के बारे में बताया गया है लेकिन हादसों के बाद भी विभाग गंभीर नजर नहीं आता। विभाग की लापरवाही से लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी का सेक्टर 2 क्षेत्र घनी आबादी क्षेत्र है। मकान नंबर 187/2 नाथूराम पाण्डेय के घर के सामने कई दिनों से विद्युत पोल टूटा हुआ है, पोल टूटने से मार्ग भी अवरूद्व है लेकिन अभी तक विभाग ने पोल को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। वहीं कई विद्युत पोल जिन पर विद्युत सप्लाई दी जा रही है वह पोल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इन पोलों को ठीक कराने को कई बार विभाग से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक विभाग का ध्यान इनकों ठीक कराने को नहीं गया है।
विज्ञापन
सेक्टर निवासी सुधड़ सिंह, राजू वर्मा, विपिन गुप्ता, अंकित भारद्वाज, मंयक गौतम, दीपक गुप्ता, सुरेश पाल सिंह, निर्दोष कुमार, राजाराम, शनि प्रकाश शर्मा, लोकेश, राजेश यदुवंशी, सुरेश चन्द्र शर्मा, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।