फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avagarh Police and SWAT team caught 15 thousand prizes

अवागढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामियां

Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Avagarh Police and SWAT team caught 15 thousand prizes
एटा। अवागढ़ थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने शराब के चार ठेकों से हुई लूट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के 1840 रुपये सहित एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव अहरमई निवासी शीले शराब ठेकों से हुई लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को स्वाट टीम और अवागढ़ थाने पुलिस ने वसुंधरा चौराहा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तीन अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत विरामपुर बाईपास पर शराब के ठेके से 63 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र में भदवास से नौ मार्च को अंग्रेजी शराब की दुकान से 49770 रुपये लूटे गए। मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटैना नहर पर सितंबर 2021 में चार लोगों द्वारा शराब ठेका के सेल्समैन से पांच हजार रुपये लूटे गए। वहीं 13 मार्च को अवागढ़ में सेल्समैन से पांच हजार रुपये लूटे गए थे। पकड़ा गया आरोपी चारों मामलों में वांछित था। उसके ऊपर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed