{"_id":"09b8ca40f026c970e6d79e0925eb5773","slug":"auto-drivers-have-jammed-the-gt-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों ने जीटी रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालकों ने जीटी रोड किया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 19 Aug 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ विभाग से 16 किमी तक चलने का परमिट होने के बाद भी प्राइवेट बस चालकों द्वारा आए दिन की जा रही मारपीट और पैसा वसूली को लेकर बुधवार दोपहर ऑटो चालकों ने जीटी रोड ठंडी सड़क तिराहे पर ऑटो खड़े कर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई। यातायात प्रभारी ने समझा-बुझाकर 20 मिनट बाद जाम खुलवाया।
शहर में सैकड़ों ई-रिक्शा और तीन सौ से ज्यादा ऑटो भी दौड़ रहे हैं। इसके चलते ट्रैफिक ज्यादा बढ़ जाने से हर समय जीटी रोड और अन्य मार्गों पर जाम की समस्या बनी रहती है। आए दिन इनके जल्दी निकलने के चक्कर में बड़े वाहन चालकों के साथ झगड़े भी होते हैं। साथ ही हादसे भी बढ़ रहे हैं। शहर से दूर गांव तक ऑटो दौड़ने को लेकर प्राइवेट बस, जीप, मैजिक चलाने वाले डग्गामार वाहन चालकों की आमदनी भी कम हो रही है। इसके चलते आए दिन झगड़े हो रहे हैं। बुधवार सुबह भी एक ऑटो चालक की पिटाई करने पर ऑटो चालक भड़क गए और उन्होंने दोपहर 12 बजे जीटी रोड पर ठंडी सड़क तिराहे पर लाइन से ऑटो खड़े कर जाम लगा दिया। इससे जीटी रोड पूरी तरह से जाम हो गया। वहीं लोगों को भी परेशानी हुई।
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष टीटू शर्मा का कहना था कि शहर में जो ऑटो चल रहे हैं, उन्हें कुछ गाड़ी मालिक चलने नहीं दे रहे। आए दिन मारपीट करते हैं, साथ ही पैसा भी मांगते हैं। इसके कारण उन्हें ऑटो चलाने में परेशानी हो रही है, जबकि एआरटीओ विभाग से उन्हें 16 किलोमीटर तक चलने का परमिट मिला हुआ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इधर, जैसे ही जाम की सूचना लगी टीएसआई ब्रह्मप्रकाश यादव पहुंच गए। उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए 20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। इस मौके पर राजेश गुप्ता, आस मोहम्मद, मनोज कुमार, अर्जुन शर्मा, जयप्रकाश, बंटू, बबलू, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे।