फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to kill a woman by making her drink poisonous milk

Etah News: महिला को जहरीला दूध पिलाकर मारने का प्रयास

Thu, 18 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill a woman by making her drink poisonous milk
जलेसर। थाने में महिला ने अपने पति, सास-ससुर आदि ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहरीला दूध पिलाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी दीवान सिंह यादव की पुत्री शिप्रा यादव की शादी 7 फरवरी 2023 को प्रेमकुमार उर्फ शिवम निवासी मुहल्ला खेडा ज्ञानदीप स्कूल के सामने शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले प्रेमकुमार को डाॅक्टर बताया गया था। मेरे पिता ने शादी में काफी खर्चा किया, लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही पति व देवर तथा मध्यस्थ सहित अन्य ससुरालीजन ने एक्सयूवी कार दिलाने की मांग कर दी। इस पर पति व देवर नाराज होकर शिप्रा को विदा कराकर ले गए। घर ले जाकर ससुरालीजन तंग करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि उसके पति सास व ससुर ने डॉक्टर से साजिश कर उसका डेढ़ महीने का गर्भ गिरा दिया। 2 मई 2023 की रात तबीयत खराब होने पर दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की नीयत से मुझे जबरन पिला दिया। दूध पीकर जब उसकी तबियत बिगडी तो डर की वजह से अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंचे मेरे भाई 5 मई को जलेसर ले आए। महिला की तहरीर पर पति, सास-ससुर आदि ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed