फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   attacked with knives on Woman

महिला पर चाकुओं से हमला

Tue, 06 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 06 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
attacked with knives on Woman
जलेसर क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग 11 बजे तीन बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया और घर में अकेली महिला (35) को चाकुओं से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मंगलवार को घटना से आक्रोशित ग्रामीण तहसील दिवस में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो घंटे तक हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना हैं कि बदमाशों ने गैंग रेप के बाद महिला की हत्या का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने दुष्कर्म होने से इनकार किया है।
विज्ञापन




घटना जलेसर क्षेत्र के एक में गांव में हुई। ग्रामीणों में पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने को लेकर गुस्सा था और मंगलवार सुबह तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर सैकड़ों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर चल रहे तहसील दिवस में पहुंच गए। उपजिलाधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझाया। सीओ ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने व पुलिस के देर से पहुंचने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। ग्रामीणों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का प्रयास करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन



बताते हैं कि गांव  एक व्यक्ति परिवार के साथ बाहर रह रहे हैं। घर और पशुओं की देखरेख के लिए उन्होंने गांव की ही एक महिला को अपने मकान में छोड़ रखा है। महिला का पति का पति दिल्ली में नौकरी करता है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी और बदमाशों के फरार होने के बाद उसे ने शोर मचाया, तब जाकर घटना का पता चला। हंगामा करने वालों में राजेश पाराशर, सुरेशचंद्र, रचपाल सिंह, महेशचंद्र, रामवीर सिंह, शेखर, संतोष गुप्ता, संजय कठेरिया, रामनिवास, सतेंद्रपाल सिंह आदि शामिल थें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर अलीगढ़ में महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, उसके सिर और कान पर चोट है। महिला का पति भी अलीगढ़ पहुंच गया है। सीओ जलेसर कल्याण सिंह का कहना है कि महिला को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला ने दुष्कर्म होने से इनकार किया है। परिवारीजन यदि तहरीर में दुष्कर्म की बात कहते है तो महिला का मेडिकल परीक्षण करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed