{"_id":"5e3453f38ebc3e4ad74f84d0","slug":"attack-on-police-party-etah-news-agr4273156200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला, चालान बुक फाड़ी-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला, चालान बुक फाड़ी-फोटो
विज्ञापन
अलीगंज में पुलिस विभाग की फटी हुई चालान बुक का एक दृश्य- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज/एटा। वाहन चेकिंग के दौरान गृह मंत्रालय में भाई की तैनाती बताकर पहले पुलिस को हड़काया और बाद में दरोगा सहित पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं चालान बुक भी फाड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
थाना अलीगंज में तैनात दरोगा बिजेंद्र सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे कायमगंज रोड स्थित बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थे। एक बाइक सवार को रुकवाया तो उसने अपना भाई गृह मंत्रालय में तैनात होना बताकर पुलिस कर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों को धमकी दी गई कि 11 फरवरी तक तुुम लोगों की बर्दी उतरवा दूंगा। जब पुलिस कर्मियों ने बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह भड़क गया और दरोगा बिजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। इस कारण दरोगा को नाखून लग गए।
सिपाही सतीश कुमार बचाने आया तो उसका कॉलर पकड़ कर घसीटने लगा। दरोगा बिजेंद्र सिंह चालान काटने लगे को चालान बुक फाड़ दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना लेकर पहुंची। लेकिन थाना पहुुंचने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और आरोपी के साथ समझौता कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला और अभद्रता करने वाला युवक शिक्षक है और तहसील अलीगंज के ही गांव सिमोर में तैनात है।
विज्ञापन
------वर्जन------
मै बैठक में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय आया हूं। पुलिस कर्मियों पर हमला कर अभद्रता करने वाले की फोन पर सूचना दी गई थी, कार्रवाई के लिए कहा गया है। अब तक कार्रवाई हुई है अथवा नहीं, इस बात का पता किया जाएगा।
-अजय सिंह भदौरिया, सीओ अलीगंज