फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   atmosphere of panic among villagers due to sound of leopard in village of Etah

Etah: तेंदुए की गुर्राहट ने छीनी ग्रामीणों की नींद, दहशत में लोग; तलाशती रहीं वन विभाग की टीमें

Sat, 27 Jan 2024 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 09:06 PM IST
सार

एटा में तेंदुए की गुर्राहट ने ग्रामीणों की नींद छीन ली है। रात में तेंदुआ देखे जाने के बाद से लोग दहशत में हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमें इसे तलाशती रहीं, लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
atmosphere of panic among villagers due to sound of leopard in village of Etah
Etah: तेंदुए की गुर्राहट ने छीनी ग्रामीणों की नींद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। मकान स्वामी ने फुटेज में तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को खबर दी गई। शुक्रवार को वन विभाग की टीमें दिनभर तलाश करती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


तेंदुआ, थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर में देखा गया। गांव निवासी देवेंद्र सिंह के मकान पर हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मकान स्वामी ने शुक्रवार की सुबह कैमरों की फुटेज को चेक किया तो तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों से चर्चा की। गांव में तेंदुआ होने की बात सामने आई तो लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


इधर, आगरा रोड पर एक गाय घायल अवस्था में मिली। इसको लेकर आशंका जताई गई कि तेंदुआ ने उस पर हमला किया है। गांव लालपुर निवासी भंवरपाल सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया था। शुक्रवार की रात गांव जरानी में भी एक भैंस के बच्चे पर हमला करने की जानकारी मिली है। लेकिन सत्यता का पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चौकी जरानी अजय कुमार ने बताया कि लालपुर में सीसीटीवी में रिकॉर्ड तेंदुआ का बच्चा देखा गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार को पूरे दिन तलाश की जाती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया कि दीवार पर चलने वाली वीडियो किसी ने बाहर का वायरल किया है। दीवार की बनावट पहाड़ी क्षेत्र जैसी है। ऐसा कोई स्थान यहां सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed